Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सड़क हादसे में तीन की मौत चार घायल

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
भीरा-बिजुआ मार्ग पर शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी अपनी रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वापस आ रहे थे।
                                                                                         दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार
मिली जानकारी के अनुसार फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपना ढाबा के पास रात करीब 12 बजे भीरा बिजुआ मार्ग पर एक ट्रक और मारुति वैन की टक्कर हो गई। जिसमें मारुति वैन सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान राजेश वर्मा निवासी खानशाह, मौजी लाल व जगजीवन निवासी गौरा के रूप में हुई है। वहीं गौरा निवासी संतराम व पैकरमा सहित दो अन्य घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।