Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बुलंदशहर में हुई घटना को दंगा कहना उचित नहीं है,सभी हिन्दू एकजुट हो: संगीत सोम

भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने बुलंदशहर बवाल को लेकर प्रेस वार्ता की। संगीत सोम ने हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर व युवक सुमित के मामले में प्रेस वार्ता में कहा कि के इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मीडिया द्वारा संगीत सोम से वायरल हुए वीडिया में सुमित के हाथ में पत्थर दिखने पर सवाल किया गया कि वह दोषी है तो सरकार उसे मुआवजा क्यों दे रही है। इस पर संगीत सोम ने कहा कि इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी लेकिन क्या नोएडा के बिसाहड़ा में हुए इकलाख को मुआवजा दिए जाने के मामले में इस तरह सवाल उठे थे।

उन्होंने कहा कि जो भी अखलाक मामले में दोषी हैं उन सभी को सजा मिलनी चाहिए। लेकिन यह याद रखना चाहिए कि अखलाक के घर में गोवंश पाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अखलाक को मुआवजा दिया गया तो सुमित को देने में क्या हर्ज है। उन्होंने कहा कि बलुंदशहर बवाल गोकशी का मामला है, इसे दंगा कहना उचित नहीं है।

प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि विवादित स्थान पर मंदिर था और आज भी है। 2019 से पहले यहां भव्य मंदिर बनेगा। इस दौरान राम मंदिर बनाए जाने का नारा देते हुए उन्होंने सभी हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।