Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विकास के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दे उठाए जा रहे हैं: अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्मंत्रियों अखिलेश यादव ने प्रदेश की मौजूदा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी पर जनता को मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। कानपुर देहात के झींझक क्षेत्र के गांव में रविवार को खंजाचीनाथ के दूसरे जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने उसके माता-पिता को घर का तोहफा दिया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पर जनता को मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र तथा उत्तर प्रदेश की सरकार लंबे समय से विकास की बात कर रही थी। देश तथा प्रदेश में विकास की लंबी बातें करने वाली पार्टी के मुंह से अब विकास की बात गायब हो गई है। भाजपा जब कोई भी काम करने में नाकाम रही तो लोगों को लड़ाने का काम शुरू कर दिया है। अब धार्मिक मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अब धार्मिक मामलों में बात करने लगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगवान हनुमान को दलित बताने के मामले में कहा कि विकास के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इससे पहले तो हमारे सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही कहा था कि बंदर भगाना हो तो हनुमान चालिसा का पाठ करो। इनको कोई काम नहीं करना है, लेकिन ध्यान भंग करना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें तो विकास को ही भगवान मानना चाहिए। विकास का हर काम हमारे लिए तो सबसे बड़ा मंदिर है। विकास के काम से ही जनता तो राहत मिलती है। उनको किसी मुद्दे में थोड़े समय के लिए बांधा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज हम खजांची के गांव में उसके माता-पिता को पांच लाख के घर का तोहफा देने आए हैं। हमने इस परिवार से वादा किया था। हम तो अपने वादे को निभा रहे हैं।

कानपुर देहात जिले के झिंझक से तीन 3 किलोमीटर की दूरी पर खजांचीनाथ का गांव है। नोटबंदी के दौरान जन्मे खजांचीनाथ को आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जन्मदिन का तोहफा दिया। उसको अखिलेश ने दो-दो घर का तोहफा दिया गया। इस दौरान खजांची के हाल निवास उसके ननिहाल अनंतपुर गांव में दूसरे मकान की चाबी सौंपकर अखिलेश यादव रसूलाबाद होते हुए लखनऊ लौटे।