Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

video: ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का दूसरा मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, फातिमा ने ललकारा दुश्मनों को

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का हाल ही में नया मोशम पोस्टर रिलीज किया गया है। इस मौशन पोस्टर में फातिमा सना शेख हाथों में धनुष और आंखों में गुस्सा लिए हुए दमदार किरदार में नजर आ रही हैं।

उनकी इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्टर को देखकर लगता है कि वो फिल्म में एक वॉरियर का किरदार निभाएंगी, और अपनी दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देंगी। 

आमिर ने शेयर किया फातिमा का लुक 

फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ साल 2018 की सबसे बड़ी रिलीज है। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में आमिर खान के अलावा कैटरीना कैफ,  अमिताभ बच्चन, और फातिमा सना दमदार किरदार निभाती नजर आएंगी। 

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी पहली बार ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में जमेगी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. निर्माता ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ ही इसका लोगो भी जारी किया है.