Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर ने मचाई खलबली, रणवीर सिंह ने एक-दो नहीं बल्कि तीन बार किया ये काम

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री मे सबसे हॉट जोड़ियों में शुमार की जाती है। कई फिल्में साथ में देने के बाद इन दोनों ही सितारों ने शादी रचा ली थी। जिसके बाद भी अक्सर यह सितारे सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी एक तस्वीर के जरिए खलबली मचा दी है।

कमाल की बात तो यह है कि इस तस्वीर ने दीपिका के फैन्स के दिलों में नहीं बल्कि उनके पति रणवीर सिंह के दिल में खलबली मचा दी है। जिसके बाद दीपिका की इस तस्वीर पर वह लट्टू हो गए। बताते चलें कि रणवीर सिंह ने दीपिका की मेट गाला वाली तस्वीर पर एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन कमेंट किए हैं। जिसके जरिए उन्होंने अपना प्यार जताया है।

पहले कमेंट में जहा रणवीर ने लिखा है- Come on Barbie lets go Pary, तो वहीं दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा है- Queen और इसके बाद उन्होंने तीसरे कमेंट में Unreal लिखा था। यह तीनों ही कमेंट उन्होंने दीपिका के लिए ही किए थे। जिसके जरिए उन्होंने अपनी पत्नी के लिए प्यार दिखाया है।

रणवीर के इस कमेंट पर उनके फैन्स और फॉलोवर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं। बताते चलें कि दीपिका ने इस दौरान जो ड्रेस पहना है, उस पर 3डी प्रिंटेड पीस लगे थे, जो  कि एंब्राइड्री का लुक दे रहे थे। दीपिका के इस लुक को रणवीर ने बार्बी से कंपेयर किया है।