Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राजगीर जिसके आगे बिहार लिखा देख मुहं फेर लेते हैं पर्यटक

जब छुट्टियों की रौनक घर पर पड़ती हैं यकीन मानिए गूगल पर नए-नए जगहों की तलाश शुरू हो जाती हैं। एंड्रॉयड के साथ-साथ जिओ का जमाना हैं और घर की औरतें भी इसका इस्तेमाल बखूबी जानती हैं। लेकिन यह सत्य हैं कि घुमन वास्ते लोग पहली पसंद के तौर पर किसी धार्मिक स्थल का विचार करते हैं।

लोग बिहार लिखा देख नजरअंदाज कर रहे यह खूबसूरत पर्यटन स्थल

pic credit : getty images

गूगल सर्च इंजन पे टाइप किया जाता हैं भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल। दिक्कत का विषय यह हैं कि गूगल पर आती धार्मिक स्थल की लिस्ट में एक जगह ऐसी भी हैं, जिसके आगे बिहार लिखा देख लोग उसे नजरअंदाज कर देते हैं।

“यह जगह हैं मगध की पहली राजधानी राजगीर। ” राजगीर को हिंदी में राजगृह कहा जाता हैं अर्थात राजाओं का घर।

विश्व के 80 शांति स्तूपों में से एक राजगीर में मौजूद हैं। नए साल पर यहां लाखों की भीड़ जमा होती हैं। लोग विश्व के कोने-कोने से इस शहर की खूबसूरती में डूबने आते हैं।

पुरे साल यहां उपलब्ध हैं नहाने का गर्म पानी

pic credit : alamy photos

इतिहास की माने तो भगवान ब्रह्मा ने कुल 22 कुण्ड देवताओं के नहाने के लिए यहां स्थापित किए थे। हैरान करने वाली बात यह हैं कि पुरे साल इन कुण्डों में गरम पानी आता हैं। कहा जाता हैं इस पानी में नहाना बहुत लाभदायक हैं।

इन 22 कुण्ड में कुल 52 जल धाराएं बहती हैं। इन 22 कुण्ड में सबसे गरम कुण्ड हैं ब्रह्मा कुण्ड, इसका तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस हैं और इसमें ७ धाराएँ बहती हैं। कहा तो यह भी जाता हैं कि गुरु नानक भगवान ने अपनी प्रचार यात्रा के दौरान इस कुण्ड में स्नान किया था।

ऐसा पर्यटन स्थल जो बच्चों से लेकर बड़े सबकी पसंद का रखता हैं ख्याल

pic credit : getty images

इन इतिहासों की कहानियों से परे हट अगर बात की जाएं तो राजगीर की खूबसूरती देखने योग्य हैं। इस एक जगह में आपको अनेक जगहों का लुप्त मिल जाता हैं।

उदहारण के तौर पर यहां आप पहाड़ पर चढ़ाई का लुप्त भी उठा सकते हैं ,आप झरनो का अपना शौक भी पूरा कर सकते हैं। यहां घोड़ो की सवारी भी बखूबी कराइ जाती हैं। आप भगवान के द्वार पर खड़े हो धार्मिक के साथ-साथ अपने बच्चों की बहुत सी खुशियाँ पूरी कर सकते हैं।

सबसे अच्छी बात यह हैं कि आप राजगीर से लौटते वक्त नालंदा विश्वविद्यालय या नालंदा खण्डर को देख सकते हैं।

 

 

लखनऊ से राजगीर तक डायरेक्ट रेल कनेक्शन

pic credit : getty images

अगर आप लखनऊ हैं तो आपकी जानकारी हेतु सूचित कर दिया जाए कि दिल्ली से हर दिन राजगीर को श्रमजीवी एक्सप्रेस जाती हैं। जिसका लखनऊ में समय हैं रात्रि 9:20 pm . तो सोचिए मत नेट का इस्तेमाल कीजिए , टाइप करिए राजगीर और एक बार कदम राजगीर में रख कर देखिए।