Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राज बब्बर ने बताया- कौन है यूपी में कांग्रेस की बुरी हार का जिम्मेदार? राहुल गांधी को भेजा त्यागपत्र

लखनऊ लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। बता दें कि यूपी में कांग्रेस महज एक सीट जीत सकी है। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के उम्मीदवार राज बब्बर को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार चाहर ने राज बब्बर को तीन लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हरा दिया।

राजबब्बर के अलावा यूपी में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका अमेठी से लगा। जहां से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें बीजेपी के फायरब्रांड नेत्री स्मृति ईरानी ने करीब 60 हजार वोटों के अंतर से हराया। हालांकि राहुल का केरल के वायनाड से खुशखबरी मिली। यहां से उन्हें बड़ी जीत मिली।

गलत साबित हुआ राजबब्बर का फैसला

आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को पार्टी ने पहले मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद फतेहपुर सीकरी से मैदान में उतरे। उधर, भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से मौजूदा सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काटकर राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया था। जिसका बाबूलाल ने विरोध किया। तब माना जा रहा था कि भाजपा का नुकसान हो सकता है, लेकिन चौंकाने वाले नतीजे आए और राजकुमार चहार को जीत मिली।

राज बब्बर ने ट्वीट कर कहा, “जनता का विश्वास हासिल करने के लिए विजेताओं को बधाई। यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं। अपनी जिम्मेदारी को सफल तरीके से नहीं निभा पाने के लिए खुद को दोषी पाता हूं। नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंगा।”