Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

1984 के सिख दंगों पर विवादित बयान के लिए पित्रोदा को अपनी पार्टी से मिली नसीहत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान बयानबाजी करते वक्त नेताओं की जुबान फिलसना तो आम बात है लेकिन कभी-कभी नेताओं के लिए यह छोटी सी गलती बड़ा नासूर बन जाती है। यही हुआ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के साथ भी। जिन्होंने कुछ दिन पहले अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बचाव करते हुए 1984 के सिख दंगों को लेकर विवादित बयान दे दिया था। जिसके बाद भाजपा ने उनकी जमकर आलोचना की थी और उनकी वजह से कांग्रेस को भी मुंह की खानी पड़ी थी।

वहीं अब कांग्रेस के लिए तारणहार बनने का काम करने वाले सैम पित्रोदा को अपनी ही पार्टी से खरी-खोटी सुनने को मिल रहा ही। दरअसल 1984 के सिख दंगों पर विवादित बयान देने के कारण अब राहुल गांधी ने भी सैम पित्रोदा को नसीहद दी है। राहुल गांधी ने कहा है कि आपको शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने भी कहा है कि नामदार आपको भी शर्म आनी चाहिए।

पंजाब में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख दंगों के बारे में जो कुछ कहा है, वह बिल्कुल गलत है और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। मैं यह सार्वजनिक रूप से कह रहा हूं और मैंने फोन पर भी उनसे यही बात  कही है। पित्रोदी जी, आपने जो कुछ कहा है, वह पूरी तरह से गलत है, आपको अपने आप पर शर्म आनी चाहिए। आपको सर्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब हो कि पित्रोदा ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि ‘आप तो लगातार झूठ बोलते ही रहते हैं, पहले हमारे पर झूठ बोला कल आप पर बोला। 1984 का मुद्दा क्या है, आप बात तो करियए। आपने पांच साल में क्या किया। 84 में जो हुआ वो हुआ, आपने क्या किया।’