Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रिहा हुआ विद्यासागर

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन की अवसर पर जेल से एक कैदी को रिहा कर दिया गया। यह कैदी जुर्माना अदा न कर पाने के चलते अतिरिक्त सजा काट रहा था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कई कैदियों को रिहाई मिली। इन्हीं कैदियों में एक कैदी खीरी जिले का ही है।
  • जिसका नाम विद्यासागर उर्फ बोरा पुत्र राम लखन निवासी रमपुरा थाना मितौली है, जोकि आर्म्स एक्ट का दोषी था, जो जमानत के बाद एक  हजार रुपए का जुर्माना अदा नहीं कर पाया था। जिस कारण वह अतिरिक्त सजा काट रहा था।
  • इस कैदी को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शासन ने बड़ा तोहफा दिया, और जुर्माना आधा न कर पाने के बावजूद इसे रिहाई मिल गई। सोमवार की सुबह इस कैदी को सम्मान के साथ जेल के अधिकारियों ने रिहा कर दिया।
  • साथ ही कैदी के परिवारीजनों ने इस बात पर बेहद खुशी जताई है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके अपने को तौहफे के रूप में रिहाई मिल गई।