Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भीड़ में से आवाज आई- ‘दीदी सेल्फी प्लीज’, तीन फुट ऊंचे बैरिकेट्स को कूदकर पार कर गईं प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी पार्टी के प्रचार के लिए कुछ भी करने से पीछे नहीं हट रही हैं। वह किसी भी तरह से लोगों को रिझाने की कोशिश में लगी हुई हैं। अभी कुछ समय पूर्व जहां यह खबर सामने आई थी कि वह अपने काफिले के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों से गाड़ी रोककर मिली थीं। तो वहीं अब यह खबर सामने आ रही है कि प्रियंका गांधी की रैली के दौरान भीड़ी में से किसी ने आवाज लगाई, तो प्रियंका खुद बैरिकेट्स को पार कर उस शख्स के पास पहुंच गईं।

यह नजारा देख वहां मौजूद हर एक शख्स हैरान था। दरअसल प्रियंका आज मध्य प्रदेश के रतलाम में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं। यहं पर प्रियंका का अनोखा अंदाज देखने को मिला।

दरअसल, रैली को संबोधित करने के बाद जब प्रियंका मंच से उतर रही थीं, तभी भीड़ में से उन्हें किसी ने आवाज लगाई। जिसके बाद दीदी आवाज सुनते ही प्रियंका रुकीं और करीब तीन फुट ऊंचे बैरिकेट्स को पारकर दूसरी ओर कूद गईं।

यह नजारा देख उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी भी हैरान थे। वहीं बैरिकेट्स के पार पहुंचकर प्रियंका लोगों से रूबरू हुईं और उनके साथ मिलकर सेल्फी खींची। दरअसल भीड़ में से किसी शख्स ने दीदी आवाज लगाकर उनके साथ सेल्फी लेने की ही गुजारिश की थी। जिसके बाद वह अपने आप को रोक नहीं सकीं।

वहीं इससे पहले प्रियंका गांधी ने मंच से पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार काफी अहंकारी और अहंकार ही इन्हें हराएगा। वहीं इससे पहले प्रियंका गांधी ने इंदौर में भी रोड शो किया था और उसके बाद रतलाम में एक जनसभा को संबोधित किया।