Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अनार सेहत के लिए होता है इतना ज्यादा फायदेमंद,जानिए कैसे?

फल सेहत के लाभकारी है इस बात से तो सभी चिर-परिचित होंगे लेकिन फलों के सेवन को लेकर कई तरीके की भ्रांतियां भी हैं। मस्लन, कुछ लोग सलाह देते हैं कि फलों का सेवन छिलकों समेत करना चाहिए जिससे उसके सभी पौष्टिक तत्व मिल सकें। दरअसल, अधिकतर फलों के छिलकों में एंटी−ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और जब उनका रस निकाला जाता है तो वह एंटी−ऑक्सीडेंट्स भी निकल जाते हैं। लेकिन अनार के  सेवन में ऐसा कुछ नहीं है।
अनार का रस भी सेहत के लिए उतना ही लाभकारी है, जितना इसके दानों का सेवन करना। तो आइए जानते हैं अनार के महत्वपूर्ण  फायदे….
1.अनार के रस का सेवन दिल की सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। क्योंकि यह धमनियों में रूकावट के खतरों को कम करता है। जिससे हृदय या मस्तिष्क तक रक्तप्रवाह आसानी से होता है। इसके अलावा यह खराब कोलेस्टॉल को हटाकर अच्छे कोलेस्टॉल की मात्रा को बढ़ाने मे मदद करता है।
2.अनार के रस के सेवन से यह रक्त में शर्करा के स्तर को संतुलन में रखता है। इसलिए मधुमेह से पीडि़त व्यक्ति भी इसका सेवन बेफिक्र होकर कर सकते हैं।
3.जो व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं, उन्हें अनार के रस का सेवन अवश्य करना चाहिए। क्योंकि यह एक ऐसी प्राकृतिक एस्पिरिन है, जो रक्त के जमाव और रक्त को थक्का बनने से रोकता है। और साथ ही यह रक्त को पतला करके उसके प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती।
4.अनार के रस का सेवन दस्त में बहुत लाभदायक होता है। दरअसल, यह एंजाइम्स के स्राव में अहम भूमिका निभाता है साथ ही पाचन प्रक्रिया को भी सही रखता है। यदि किसी व्यक्ति को अपच की शिकायत हो तो उसे एक टीस्पून शहद का सेवन एक गिलास अनार के रस में मिलाकर करना चाहिए। इससे काफी आराम मिलेगा।