Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुष्कर्म पीड़िता को थाने से भगाया,न्याय के लिए SP के दरबार पहुंचा परिवार

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

साथियों की मदद से एक युवक ने नाबालिग लड़की को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। परिजन जब बेटी को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने भगा दिया। पीड़ित पक्ष एसपी आफिस पहुंचा वहां एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की को मेडिकल के लिए भिजवा दिया। पुलिस दुष्कर्म के आरोप को नकार रही है। वह इसे मारपीट का मामला बता रही है।

  • जानकारी के अनुसार नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की ने बताया कि सोमवार की सुबह वह खेत से चारे के लिए पाती तोडऩे गई थी। जब वह पाती लेकर वापस आ रही थी तो रास्ते में एक पेड़ के नीचे बैठ गई। तभी गांव के ही निवासी तौले, सोहन और सुरेंद्र वहां आये और जबरन पकड़ कर पास के ही गन्ने के खेत में खींच ले गए। जहां सुरेंद्र ने उसे पकड़ लिया। सोहन ने दुष्कर्म किया।
  • तौले जो वहीं पर खड़े होकर देख रहा था। तभी उधर से गांव की एक लड़की निकली। चिल्लाने की आवाज सुनी तो पीड़ित लड़की के घर जा कर परिजनों को बताया। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो तीनों वहां से भाग गए। पीड़ित परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया।
  • सोमवार को परिजन फरियाद लेकर एसपी आफिस आए। एसपी के न होने पर एएसपी ने फरियाद सुनीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने लड़की का मेडिकल कराने के आदेश दिए। इस पर नीमगांव पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए भिजवाया। उधर पुलिस दुष्कर्म के मामले को नकार रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद का मामला है।