Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देह व्यापार का धंधा कर रहे लाॅज पर पुलिस नेे की छापेमारी,पांच गिरफ्तार

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
पलिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को एक लाज़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान लॉज से 3 महिलाएं, तीन पुरुषोंं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। इन सभी को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार की शाम खीरी पुलिस ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि पलिया पुलिस द्वारा क़स्बा पलिया स्थिति “भारत लाॅज” में अनैतिक देह व्यापार के सम्बन्ध में मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस द्वारा लाॅज की खाना तलाशी ली गई, तो लाॅज के तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं को तीन पुरुषों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। नाम पता पूछने पर उन लोगों ने अपना नाम क्रमशः 1- सैफ अली पुत्र खालिद हुसैन निवासी शिवपुरी थाना निघासन उम्र 22 वर्ष 2- राजेश सिंह पुत्र मिलाप सिंह निवासी दीवान टांडा थाना भीरा उम्र 25 वर्ष 3- प्रदीप गर्ग पुत्र सुंदर लाल गर्ग निवासी किसान-1 थाना पलिया उम्र 38 वर्ष, जो मादक पदार्थों का तस्कर है तथा जो नेपाल राष्ट्र में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा माह मार्च में ही छूट कर आया है। सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। लाॅज का मैनेजर अमर पाल लोधी  पुत्र काशी राम निवासी बर्गदा थाना बरखेडा जनपद पीलीभीत व मोहित कुमार कश्यप पुत्र श्याम किशोर निवासी त्रिलोकपुर थाना पलिया भी मौके से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना पलिया में मु.अ.स. 192/18 धारा 2/3/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना कर दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
वीडियो: