Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Pictures:पीएम मोदी ने कानपुर से दिखाई हरी झंडी लखनऊ में दौड़ी मेट्रो

लखनऊ|

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समूचे उतर—दक्षिण कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा का शुभारंभ आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हो गया और लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) और जनता इसे लेकर खासा उत्साहित है।

एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने यह बात स्वीकारते हुए को कहा, ”लखनऊ मेट्रो महिला कर्मचारियों को पुरूष कर्मचारियों के समान ही तवज्जो देता है। हम अपने संगठन में महिलाओं को अधिक से अधिक अवसर देने का प्रयास करते हैं। हम उनके सशक्तीकरण के लिए उन्हें, जहां तक संभव हो, प्रेरित करते हैं ।” अमौसी हवाई अड्डे से मुंशीपुलिया तक नवनिर्मित 23 किलोमीटर लंबे उत्तर—दक्षिण कॉरिडोर पर मेट्रो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

केशव ने कहा कि एलएमआरसी की वर्दी पहनने वाली हमारी महिला कर्मचारी हमारे लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से लेकर तकनीकी क्षेत्र में लखनऊ मेट्रो का महिला स्टाफ हर जगह है।

यह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा वाली बात है। इन महिलाओं ने ट्रेन सेवाओं के परिचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। लगभग 30 प्रतिशत ट्रेनों का परिचालन महिला परिचालक कर रही हैं। केशव ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में महिला उम्मीदवारों के साथ कोई भेदभाव ना होने पाये, एलएमआरसी इसे पूरी तरह सुनिश्चित करता है। उन्होंने बताया कि एलएमआरसी महिला कर्मचारियों को लाने ले जाने की विशेष सुविधा भी देता है।

यह हैं मेट्रो के स्टेशन

एयरपोर्ट, अमौसी, ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णानगर, सिंगरनागर, आलमबाग, आलमबाग बस अड्डा, मवैया, दुर्गापुरी, चारबाग, हुसैनगंज, सचिवालय, हज़रतगंज, के डी सिंह स्टेडियम, विश्वविद्यालय, आईटी, बादशाह नगर, लेखराज, भूतनाथ, इंदिरानगर व मुंशीपुलिया स्टेशन

मेट्रो एक नज़र

कुल स्टेशन-21
दूरी-23 किलोमीटर
निर्माण की लागत-6880 करोड़

अभी 75 हज़ार लोग रोज कर सकेंगे यात्रा

मेट्रो में अभी रोजाना 75 हज़ार लोग यात्रा कर सकेंगे। आगे यह संख्या और बढ़ेगी। मेट्रो रोजाना सुबह 6 से रात के 10 बजे तक चलेगी।