Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ईशा-आनंद मुंबई ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने,दिग्गज हस्तियां हो रहीं शरीक

मुंबई|

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हो चुका है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का यह दूसरा वेडिंग रिसेप्शन है जिसे अंबानी फैमिली आयोजित किया है। खबरों की मानें तो यह ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के जियो गॉर्डन में हो रहा है जिसमें बॉलीवुड से लेकर उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां शरीक हो रही है। ऐसे में इस रिसेप्शन की तसवीरें भी आना शुरू हो गयीं हैं|


कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड रिसेप्शन को और भी ग्रैंड बनाने के लिए अंबानी परिवार ने म्यूजिक कॉन्सर्ट की प्लानिंग की है। ईशा अंबानी की शादी के बाद से शादी बधाईयों का सिलसिला भी जारी है।

पहला रिसेप्शन 13 दिसंबर को 452 करोड़ के वर्ली स्थित बंगले में हुआ था। यह वही बंगला है जिसे पीरामल परिवार ने ईशा अंबानी को शादी के तोहफे के तौर पर दिया था। इस शाही रिसेप्शन में कई राजनेता शामिल हुए थे। गुरुवार को हुए रिसेप्शन में नितिन गडकरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव, उद्योगपति रतन टाटा और साइरस पूनावाला भी शरीक हुए थे।

 

शानदार शादी से पहले अंबानी परिवार ने इकलौती बेटी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन उदयपुर में किए थे। यह फंक्शन काफी ग्रैंड था। इस फंक्शन में नीता अंबानी ने अपने पूरे परिवार के साथ डांस किया था। वहीं ईशा ने भी पति आनंद पीरामल के साथ रोमांटिक गाने पर डांस किया था। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के डांस करते हुए वीडियो सामने आए थे।