Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुराने में लोग कुछ ऐसे लाते थे सेक्स के लिए Excitement

18+ डेस्क|

सेक्स पर खुलकर बात करना भले आज भी समाज में वर्जित हो, पर यह लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं पुराने जमाने में लोग सेक्स को अधिक रोमांचक और उत्तेजक बनाने के लिए कैसी-कैसी तरकीबें अपनाते थे? अगर नहीं तो यहां हम आपको प्राचीन काल में अपनाए गए अजीबोगरीब सेक्स के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

पुराने जमाने में खासकर प्राचीन ग्रीस में लोग सेक्स के दौरान उत्तेजना बढ़ाने और अधिक प्लेजर पाने के लिए शहद और मिर्च का इस्तेमाल करते थे। उस वक्त पुरुष अपने प्राइवेट पार्ट पर शहद और मिर्च का मिक्सचर लगाते थे। माना जाता था कि इसकी वजह से लंबे वक्त तक इरेक्शन कायम करने में मदद मिलती थी। डेली मेल के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स के साइकॉलजिस्ट व डॉ. डेविड बेनटन के अनुसार, कामसूत्र में शहद का लव और सेक्स के साथ खास कनेक्शन माना गया है। यह स्टेमिना को बूस्ट करने में मदद करता है। ग्रीस के नामी फिजिशन हिप्पोक्रेट्स भी सेक्स के दौरान जोश को बढ़ाने और रोमांच को स्थापित करने के लिए शहद के सेवन की सलाह देते थे।

चीनी फिलॉसफी ताओइसम या दाओइसम (Taoism) को मानने वाले लोग बिना किसी इजैक्युलेशन के यौन संबंध बनाते थे। इन लोगों का मानना था कि सेक्स के दौरान इजैक्युलेशन से शरीर में मौजूद जिंग खत्म हो जाता है जिससे बीमारियां यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है। इसीलिए सेक्स के दौरान चीनी पुरुष इजैक्युलेट नहीं करते थे। बता दें कि चीनी भाषा में जिंग को डीएनए के बराबर माना जाता है। यह वह तत्व है जो मनुष्य के पैदा होने से पहले ही उसके शारीरिक और ऊर्जात्मक गुणों को निर्धारित करता है। 

प्राचीन यूनानी शहर स्पार्टा की महिलाओं को सेक्स के मामले में पूरी आजादी दी जाती थी। शादी की रात स्पार्टन महिला के सिर को गंजा कर दिया जाता था और उसे पुरुष के कपड़े पहनाए जाते थे। इसके बाद वह एक घने अंधेरे वाले कमरे में बैठ जाती थी और उसका पति पहले उसे ढूंढता था और फिर उसके साथ यौन संबंध बनाता था।

बेबीलोन की सभ्यता में भी सेक्स संबंध अजीबोगरीब तरह से बनाए जाते थे। ancient origins के अनुसार, बेबलोन में हर महिला को जीवन में एक बार मंदिर जरूर भेजा जाता था। वहां जो आदमी सबसे पहले उसकी गोद में सिक्का उछालकर डाल देता था, उसे ही उस महिला से पहले संबंध बनाने का अधिकार मिलता था। इतना ही नहीं, वहां लोगों को किसी भी जगह संबंध बनाने की आजादी थी।

article courtesy:NBT