Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुआ विस्फोट, 7 की हुई मौत 5 घायल

उत्तर प्रदेश के बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम विस्फोट हो गया। हादसे में अभी आठ लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मरने वालों की संख्या में इज़ाफ़ा हो सकता है। घटना की सूचना पाकर पीएसी और फोर्स ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। यहां पटाखा फैक्ट्री गोदाम में पटाखा बनाते समय हादसा हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि, कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। अचानक हुई इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई शव के चिथड़े तक उड़ गए।

घटना की सूचना जैसे ही प्रशासन को लगी पीएसी, और फ़ोर्स मौके पर जा पहुंची। राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खबरों कीआने तो 7 की मौत हो गई और पांच घायल हैं