Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गरीबी व भ्रष्टाचार का अंत ही हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्यः सुधा सिंह

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
  • गरीबी और भ्रष्टाचार का अंत ही हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। गरीब को अधिकार मिले, पीड़ित को न्याय मिले और युवा को रोजगार मिले यही हमारे प्रधानमंत्री का सपना है। इसे पूरा करने और मोदी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का मैं काम करूंगी। यह बात भाजपा की मनोनीत जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह ने कही।
  • भाजपा शीर्ष नेत्रत्व ने सुधा सिंह को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद सुधा सिंह ने भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने की बात कही है।
  • उन्होंने मोदी के स्वच्छता पखवाड़े को लेकर स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की। क्रांतिकारी पंडित राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नहीं बल्कि दो-दो स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। एक गंदगी से मुक्त स्वच्छ समाज का और दूसरा भ्रष्टाचार मुक्त भारत का।
  • भाजपा कार्यकर्ता इसमें पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। आम जनता भी मोदी के साथ है। जल्द ही यह सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वच्छता के मिशन को कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर पहुंचायेंगी। हर घर स्वच्छ होगा तो हर व्यक्ति स्वस्थ होगा। घर के बाहर भी लोगों को स्वच्छ समाज निर्माण के प्रति जागरुक करना है।
  • वही समाजसेवी विमलेश भदौरिया की पत्नी सरिता सिंह ने भी क्रांतिकारी पंडित राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि वो भी स्वच्छ्ता अभियान मे बढ़ चढ़कर भाग लेंगी।
  • इस दौरान नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन इरा श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा,भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, भाजपा के युवा कार्यकर्ता सुनील सिंह एडवोकेट, युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।