Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रदेश में कोई मॉब लिंचिंग नहीं, बुलंदशहर घटना एक दुर्घटना है: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी कार्यकर्म में अपने संबोधित के दौरान अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। यह मामला उत्तर प्रदेश सरकार के पास होता तो हम 24 घंटे में इसका समाधान कर देते। कोर्ट के मामले पर संसद चर्चा नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि देश के सौहार्द और सदभाव के लिए राम मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो देश की भावनाएं हैं, वहीं मेरी भी भावनाएं हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई मॉब लिंचिंग नहीं है। बुलंदशहर की घटना एक दुर्घटना है। हम उत्तर प्रदेश में गौवंश के गैरकानूनी वध पर हम सख्त हैं। यहां गायों के लिए हर नगर पालिका को दस लाख रुपये दिए गए हैं। सभी जनपदों को 5000 से अधिक गोवंश को रखने के लिए सभी व्यवस्था दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एलईडी लाइट से उत्तर प्रदेश में बिजली का बिल कम हुआ है। यूपी में आठ लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। अब हर आदमी को राशन मिल रहा है और सरकार को 1200 करोड़ का फायदा हो रहा है। आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। हमने साढ़े तीन करोड़ राशन कार्ड उपलब्ध कराएं है। हमारे सत्ता में आने से पहले उत्तर प्रदेश में तीस लाख फर्जी राशन कार्ड थे। स्वच्छ मिशन अभियान के तहत 30 दिसंबर तक यूपी में सबके पास टायलेट होंगे। देश में 4 करोड़ लोगों के पास बिजली के कनेक्शन नहीं थे तो इनमें से दो करोड़ यूपी में थे। आगामी 30 दिसंबर तक हम इन सभी दो करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन मुहैया करा देंगे।