Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपना चौधरी के नए अवतार को देख हैरान रह जाएंगे आप, देखें नई तस्वीरें…

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का जलवा इन दिनों चारों ओर हो रहा है। बिग बॉस 11 की ये हसीना इन दिनों लोगों के दिलों पर छाई हुई है। सपना चौधरी अपने जबरदस्त मेकओवर की वजह से आजकल चर्चा में बनी हुई हैं। ग्रूमिंग के साथ उनका डांस स्टाइल भी बदला है। अब वो बॉलीवुड नंबर्स पर भी डांस कर धमाल मचा रही हैं। सपना के लुक्स में ऐसा बदलाव आया है कि उसे देखकर आप भी अपने दांतो तले उंगली दबा लेंगे।

दरअसल हाल ही में सपना ने एक फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में सपना की अदाएं और उनका जलवा आपको भी हैरान कर देगा। दरअल सपना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। व्हाइट कलर की ड्रेस में सपना के फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर आंधी सी ला दी है।

पिक्चर्स में सपना की खूबसूरती सबको चौंका रही है। व्हाइट ड्रेस में इस ग्लैमर्स सपना को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो अब पहले जैसी है। सपना पूरे हिंदुस्तान में मशहूर है। इसीलिए वो अब बॉलीवुड में भी छाई हैं।

साथ बही अपने बदले लुक के बाद अब वो सबके दिलों में भी राज कर रही हैं। हाल ही में सामने आया सपना का ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई सपना की इन तस्वीरों को देख रहा है और पसंद कर रहा है।

बीते दिनों ही सपना भोजपुरी इंड्स्ट्री और पंजाबी इंड्स्ट्री में भी तहलका मचाकर आई है। इसके अलावा सपना बॉलीवुड में कुछ आइटम नंबर्स भी कर चुकी है। जल्द ही वो बॉलीवुड में भी कदम रख रही है।

सपना जल्द ही दोस्ती के साइड इफेक्ट नाम की फिल्म से डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और ‘कसौटी जिंदगी की’ की फेम एक्ट्रेस अंजू जाधव भी नजर आएंगी।

इस फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा फिल्म को हादी अली डायरेक्ट करने वाले है। वहीं इसके अलावा सपना चौधरी इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती भी बनी हैं।

हरियाणा की छोरी ने देसी डांस के जरिए बालीवुड से लेकर दुनिया भर में तहलका मचा रखा है। सपना आज एक सनसनी हैं लेकिन सपना चौधरी की सफलता की कहानी भी एक सपने जैसी है। खैर देखते हैं कि आने वाले दिनों में वो और क्या कमाल दिखाती हैं।