Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नेहा-अंगद के घर आई नन्ही परी, तस्वीर आई समने….

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने रविवार को सुबह 11 बजे अपने घर एक नन्ही परी का स्वागत किया। जी हां, नेहा ने आज मुंबई के खार इलाके में स्थित एक अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। 

आपको बता दे कि नेहा अपनी शादी और फिर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लम्बे समय तक चर्चाओं में थीं। 10 मई 2018 को दिल्ली के गुरुद्वारे में अंगद से शादी करने के बाद इन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल अकाउंट पर शेयर की जिसे देखकर हर कोई आश्चर्य कर दिया था…

इसके बाद अगस्त महीने में दोनों ने एक बार फिर लोगों को चौंकाया नेहा की प्रेग्नेंसी की ख़बर शेयर करके।

काम नहीं छोड़ेंगी, हां ब्रेक ज़रुर लुंगी 

नेहा अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों तक काम कर रही थीं और अपने कई इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था कि वो काम करना कभी नहीं छोड़ेंगी, हां ब्रेक ज़रुर ले सकती हैं।

करीना कपूर ख़ान और सोहा अली ख़ान जैसी बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेज़ की तरह नेहा ने भी अपनी प्रेग्नेंसी किसी से नहीं छुपाई बल्कि, बहुत ही स्टाइलिश तरीके से अपने बेबी बंप को कैरी किया और अंत समय तक काम करती रहीं।

नेहा ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उन्हें डर था कि उनकी प्रेगनेंसी की वजह से उन्हें काम मिलना  बंद ना हो जाए क्यूंकि इस इंडस्ट्री में लुक्स सबसे पहले मैटर करते हैं।