Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नीमगांव पुलिस ने 52 वाहनों का किया चालान

देव श्रीवास्तव/बेहजम-खीरी। 

    |43 हजार 200 रुपए का शमन शुल्क वसूला|

  • यातायात माह को लेकर नीमगांव थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कमियां पाये जाने पर 52 वाहनों के चालान काटे गए वहीं 43 हजार 200 रुपए का शमन शुल्क भी वसूला गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की नसीहत दी। 
  • प्रभारी निरीक्षक पान सिंह के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में कमियां पाये जाने पर 26 वाहनों का चालान किया गया। वहीं 21 हजार 600 रुपया शमन शुल्क वसूला गया।
  • इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यातायात नियम वाहन चालकों व उनके साथ सवार लोगों की सुरक्षा के लिए हैं न कि पुलिस से बचने के लिए। इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाने वाले हेलमेट जरूर लगाएं। वहीं चार पहिया चलाने वाले सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें।
  • उन्होंने लोगों को वाहन चलाते समय फोन पर बात न करने की, नशे में वाहन न चलाने की और गाड़ी को नियंत्रित स्पीड में रखने की भी अपील की।
  • इसके अलावा एसएसर्आ अशोक सागर व एसआई विनोद कुमार ने 9 वाहनों का चालान कर 10 हजार 800 शमन शुल्क, एसआई बेहजम राम महेश व एसआई नासिर कुर्रेशी ने 9 वाहनों का चालान व सात हजार शमन शुल्क व चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद केके यादव व एसआई योगेश गिरि ने आठ वाहनों का चालान कर तीन हजार 800 रुपए का शमन शुल्क वसूला।