Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मीडिया रिपोर्ट्स सरकार को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं-ब्रजेश पाठक

लखनऊ|

|मॉरिशस के भारत में उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने भोजपुरी को मान्यता दिलाने के लिए किया आह्वान |

  • नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को गन्ना संस्थान डालीबाग लखनऊ में लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें मॉरिशस भारत में उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन मुख्य अतिथि थे और अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भदोही के सासंद वीरेंद्र सिंह मस्त थे|

  • मॉरिशस के भारत में उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने भोजपुरी को मान्यता दिलाने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि इंसान की पहचान उसकी भाषा से होती है और भारत के भोजपुरी भाषियों ने विदेशों तक में अपनी योग्यता और संस्कृति की छाप छोड़ी है।
  • गन्ना संस्थान में नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में “लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका “पर व्याख्यान देते हुए जगदीश्वर गोवर्धन ने कहा कि मारीशस 50 अफ्रीकी देशों में सबसे छोटा है। और जब उसे आजादी मिली तो उसकी प्रति व्यक्ति आय 500 डालर थी। जो आज बढ़कर 10 हजार डालर प्रति व्यक्ति हो चुकी है और ये सब उत्तर भारत से गए हुए भोजपुरी भाषियों के अथक परिश्रम और प्रतिभा से संभव हुआ है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कारण दुनिया में भारत की विशिष्ट पहचान बनी है।

मीडिया रिपोर्ट्स सरकार को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं

  • कार्यक्रम में विषित अतिथि रहे प्रदेश के कानून मंत्री कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मीडिया की रिपोर्टें सरकार को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं, लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया से भी मुख्य मीडिया को चुनौती मिलने लगी है। सरकार की ओर से मीडिया को हर प्रकार का सहयोग दिए जाने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया के कारण ही प्रजातंत्र में नागरिकों के अधिकारों की भलीभांति रक्षा होती है।
  • राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया में जो भी खबरें चलती हैं अकसर उनकी प्रमाणिकता को लेकर चर्चा होती है। और उन पर सहसा भरोसा नहीं करना चाहिए। जबकि इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में जो भी खबरें चलती हैं, उन्हें पत्रकार पूरी छानबीन के साथ लिखते हैं। इस लिए सोशल मीडिया को अलग श्रेणी में रखा जाना चाहिए। उपेंद्र तिवारी ने नकारात्मक खबरों को अधिक महत्व दिए जाने पर चिंता जताई। और कहा कि सकारात्मक खबरों से ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है।
  • न्यायधीश राजर्षि शुक्ला ने कहा कि आज की पत्रकारिता में काफी धार है। और उसमें नए प्रयोग भी हो रहे हैं। खुद सर्वोच्च न्यायालय अपनी कार्यवाहियों की लाइव स्ट्रीमिंग करने के बारे में सोच रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया में छपी रिपोर्टें भी न्यायालय की मदद करती हैं। स्वतः संज्ञान लेकर न्यायालय में तमाम महत्वपूर्ण फैसले दिए हैं।
  • संगोष्ठी को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के रजा रिजवी, भारतीय किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष विनय राय आदि ने संबोधित किया। संगोष्ठी का आयोजन नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष शिव कृपाल मिश्र ने किया। शिवकृपाल मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए “लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका” संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद भी किया. अंत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र तिवारी ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर करते रहने के लिए मीडिया के साथियों को जागरूक किया ताकि चौथे स्तम्भ में किसी तरह की आंच न आने पाए।