Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा,शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

नईदिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह दो महीने से एम्स में भर्ती थे। एम्स ने शाम को बयान जारी कर बताया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त 2018 को शाम 05ः05 बजे अंतिम सांस ली। पिछले 36 घंटों में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। हमने पूरी कोशिश की पर आज उन्हें बचाया नहीं जा सका।
अटल के निधन के बाद पूरा देश में शोक की लहर में फैल गई। उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए उनके आवास 6 ए कृष्ण मार्ग के बाहर उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ था। उनके निधन पर भाजपा कार्यालय सहित सरकारी जगहों और विधानसभाओं, भाजपा कार्यालयों में तिरंगा को झुका दिया गया। उनके निधन पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा हुई। उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। अटल के निधन पर पूरे देश की आंखें नम हैं। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर भाजपा के कार्यालय ले जाया जायेगा। शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी का राजघाट के पीछे स्मृति स्थान पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।