Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में तीन मुन्ना भाई पुलिस की गिरफ्तार में

फ़िरोज़ाबाद|

पुलिस ने एक बार फिर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में तीन मुन्ना भाई को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है दो लोगो को इस्लामियां इंटर कॉलेज से और एक को ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

  • पूरे उत्तर प्रदेश में इन दिनों दो पारियों में पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा चल रही है। फिरोजाबाद के थाना उत्तर इलाके के इस्लामियां इंटर कॉलेज से थाना उत्तर पुलिस ने दो मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है वंही थाना रामगढ पुलिस ने ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज से एक मुन्ना भाई की गिरफ्तार किया है।
  • ये लोग फर्जी प्रवेश पत्र से किसी अन्य व्यक्ति की जगह परीक्षा दे रहे थे लेकिन स्कूल प्रशासन की सतर्कता के चलते तीनो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने इनके पास से फर्जी प्रवेश पत्र और आधार कार्ड सहित अन्य भी बरामद की है।फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ माम्निला दर्ज कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है।