Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

3 महीने से वेतन न मिलने पर नगर निगम कर्मी नाराज…

लखनऊ: नगर निगम के संविदा सफाई कर्मियों का आरोप है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद निगम ने तीन महीने की बकाया सैलरी अभी तक नहीं दी है।

नगर आयुक्त ने सितंबर की सैलरी इसी महीने दिए जाने का वादा किया था, वह भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जोन छह के कर्मियों की तादाद सबसे अधिक है।

 संविदा कर्मचारियों को कर्ज लेकर चलाना पड़ता है खर्च

कर्मचारियों का आरोप है कि निगम प्रशासन की लेटलतीफी की वजह से 919 सफाई कर्मचारियों को कर्ज लेकर खर्च चलाना पड़ रहा है। ऐसे में आठ हजार लोग प्रभावित हैं और जिम्मेदार नाइंसाफी पर तुले हुए हैं।

संविदा कर्मी सुनील का कहना है कि 26 सितंबर को नगर आयुक्त इंद्र मणि त्रिपाठी और अन्य जिम्मेदारों को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था, जिस पर रुकी हुई सैलरी जल्द ही मिलने का भरोसा दिलाया गया था, पर ऐसा हुआ नहीं। कर्मचारी ज्ञान दास ने बताया कि सैलरी रुकने से हम लोगों के यहां खाने के लाले तो पड़े हैं।