Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कैप्टन कूल से जुड़े इस राज को नहीं जानते होंगे आप, बेस्ट फ्रेंड ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल खिलाड़ियों की खेल लाइफ से अलग भी एक दुनिया है, जिससे जुड़े राज के बार में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। हालांकि, अक्सर यह खिलाड़ी इंटरव्यू के दौरान अपने उन राज से पर्दा उठाते हैं और अपने फैन्स का दिल जीत लेते है। भारतीय क्रिकेट टीम में एक ऐसा ही दिग्गज खिलाड़ी शामिल है, जिन्हें उनके दोस्त आतंकवादी कहकर पुकारते थे। हालांकि यह बात उनके क्रिकेट की दुनिया में आने से पहले की है।

इस खिलाड़ी का नाम दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में भी शुमार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की। जिन्हें उनके दोस्त कभी आतंकवादी कहकर पुकारते थे। इस बात का खुलासा धोनी के ही एक साथी ने किया है। उन्होंने कहा है कि माही को पहले उनके दोस्त आतंकवादी कहकर बुलाते थे।

पूर्व कप्तान धोनी के एक पुराने दोस्त सत्य प्रकाश ने बताया है कि ‘हम उन्हें आतंकवादी कहा करते थे। वह 20 गेंदों में 40-50 रन ठोंक देते थे। लेकिन जब से उन्होंने देश के लिए खेलना शुरू किया, तो उनका दृष्टिकोण बदल गया और वह संत बन गए। वह एक अच्छे  सीखने वाले व्यक्ति हैं।’

उन्होंने बताया है कि ‘धोनी शायद ही कभी पहले कप्तानी करते थे, लेकिन देखते ही देखते कैसे उस समय के महान खिलाड़ियों के कप्तान बने। वह हमेशा हिंदी में ही बोलते थे, लेकिन अब वे धाराप्रवाह अंग्रेजी में बात करते हैं। हम दोस्तों ने कभी उनकी क्षमता का अनुमान नहीं लगाया था।’

इसके साथ ही उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होने जब राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया था, तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी अगुवाई में भारत ने तीन आईसीसी खिताब जीते, जिसमें 2007 का टी20 विश्वकप, 2011 का विश्वकप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।