Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सूर्यग्रहण के बाद इस दिन होगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, जानिये समय और तारिख

इस साल यानि 2019 का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लगने वाला है। इसे ग्रहण को सुपर ब्लड वुल्फ मून भी कहा जा रहा है। बता दें 20 और 21 जनवरी की दरम्यान लगने वाला ग्रहण तीन चरणों में लगेगा।

इस दौरान पूरा आकाश लाल रंग का चमक उठेगा। चंद्रमा पर लगने वाली इस पूरी प्रक्रिया को नासा ने मोस्ट डैजलिंग शो यानी सबसे चमकदार शो कहा है। चूंकि इस दौरान चांद पृथ्वी के सबसे करीब होगा इसलिए इसे सुपरमून भी कहा जाता है।

पहला सूर्य ग्रहण 

जानकारी के लिए बता दें साल का पहला सूर्य ग्रहण रविवार को लग चूका है, जिसे भारत में नहीं देखा गया। सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 5 बजे से लगा। लगभग 3 घंटे 18 मिनट का यह आंशिक सूर्यग्रहण सुबह 9.18 बजे तक रहा। यह ग्रहण चीन, मंगोलिया, जापान, रूस और अलास्का के कुछ हिस्सों में देखा गया। 

इसकी समयावधि 

प्राप्त जानकारी अनुसार यह ग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण रात 08:07 से अगले दिन 13:07 बजे तक रहेगा। बता दें इससे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण साल 2018 में 27 जुलाई को पड़ा था, जो 1 घंटा 43 मिनट तक चला था।