Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव 2019: गेस्टहाउस कांड को भुला मायावती आज मुलायम के लिए मांगेंगी वोट

लखनऊ|

बसपा सुप्रीमो मायावती आज शुक्रवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी में वोट मांगेंगी। वह बरेली में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

मायावती और मुलायम मंच करेंगे साझा

मैनपुरी की क्रिश्चियन फील्ड में होने वाली इस रैली में मायावती और मुलायम के मंच साझा करने की सम्भावना है।इसके जरिए महागठबंधन प्रतिद्वंद्वियों को यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि सभी दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हैं।

एसपी के जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने बताया कि एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, बीएसपी मुखिया मायावती और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह रैली को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे।शुरू में ऐसी खबरें थीं कि मुलायम रैली में शामिल नहीं होंगे।

सूत्रों की मानें तो रैली स्थल पर 40 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी की गई है। इस बीच, बसपा जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने बताया कि मायावती शुक्रवार को सैफई के रास्ते मैनपुरी पहुंचेंगी।

इस काण्ड से बन गए थे दोनों दुश्मन

मालूम हो कि वर्ष 1993 में गठबंधन कर सरकार बनाने वाली एसपी और बीएसपी के बीच पांच जून 1995 को लखनऊ में हुए गेस्ट हाउस काण्ड के बाद जबर्दस्त खाई पैदा हो गई थी।

हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले एसपी से हाथ मिलाने के बाद मायावती स्पष्ट कर चुकी हैं कि दोनों पार्टियों ने भाजपा को हराने के लिये आपसी गिले—शिकवे भुला दिए हैं. अब सबकी निगाहें कल मायावती के सम्बोधन पर होंगी।