Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कुंभ में महाशिवरात्रि पर 1 करोड़ 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज।

कुंभ के अंतिम शाही स्नान महाशिवरात्रि पर सोमवार को संगम में करीब  1 करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूत्रों ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान पर्व का मुहूर्त रात्रि एक बजकर 26 मिनट पर लग गया था। संगम तट पर हल्की बूंदा-बांदी और सर्द हवाओं ने भी श्रद्धालुओं के विश् वास ढिगने नहीं दिया। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे और हर-हर महादेव का स्मरण करते संगम में आस्था की डुबकी लगाना प्रारंभ कर दिया। सर्दी पर आस्था भारी पड़ी।


 

  • यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रुप में मान्यता प्राप्त, भारत की आध्यात्मिक सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वैचारिक विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोने वाला यह कुम्भ भारतीय संस्कृति का द्योतक है। सम्पूर्ण भारत की संस्कृति की झलक कुम्भ में देखने को मिलती है। महाशिरात्रि स्नान कुंभ का 49 वां दिन है।
  • विवार शाम से ही श्रद्धालुओं का सैलाब मेला क्षेत्र में उमडऩे लगा। अरैल क्षेत्र में बने टेंट सिटी के शिविर, शहर के सभी होटल, श्रद्धालुओं से भरे थे। विदाई की बेला में भी कुंभ की आभा बरकरार है। संगम का विहंगम दृश्य अभी भी पहले जैसा ही बना हुआ है। श्रद्धालुओं में गंगा स्नान के अलावा और कोई तमन्ना बाकी नहीं दिखाई देती है।