Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मैग्नेट मैन की पवार कर रही है लोगों को हैरान, VIDEO आपके भी उड़ा देगा होश

इस दुनिया में बहुत अनोखे लोग है। कई बार तो ऐसे लोगों से मिलना होता है जिन्हें देखकर लगता है भगवान ने इन्हें फुर्सत में बनाया है। उनके पास अलग ही प्रकार की शक्ति होती है।

कई बार आपने देखा होगा कि कोई इंसान अपने बॉडी के किसी भी पार्ट से बिजली चला लेता है,कुछ लोग सिर्फ कांच खाकर जिंदा रहते हैं। आज हम आपको मध्यप्रदेश के ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ‘मैग्नट मैन’ कहा जाता है।

मैग्नेट मैन के नाम से जानते हैं लोग 

आपको जिस शख्स के बारे में उसके शरीर से चुम्बकीय शक्ति निकलती है। जी हां, वह लोहे की कोई सी भी वस्तु को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। उस शख्स का नाम है अरूण। वह पेशे से फोटोग्राफर है। अरूण की इस शक्ति को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है।

उन्हें लोग मैग्नेट मैन के नाम से भी जानते हैं। अरूण म. प्र. के सागर में ढाना में निवास करते हैं। अरूण जहां भी जाता है लोग उनसे इस कला की प्रदर्शनी को दिखाने के लिए कहते हैं।

जी हां, वह अपनी बॉडी से कील, चम्मच, लोहे की प्रेस जैसे सामान चिपका लेते हैं। इतना ही नहीं जब डॉक्टर को भी इस बारे में दिखाया गया तो उन्हें कुछ फायदा नहीं हुआ। बल्कि डॉक्टर भी इस चीज को समझ नहीं पाए कि बॉडी में असल में ऐसा क्या है। 

देखें वीडियो