Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बंधक बना कर 14 साल की लड़की का किया गैंग रेप…

मध्यप्रदेश के सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, इस मामले में एक महिला और चार व्यक्तियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर शाम गौरझामर के पास एक गांव में चौदह वर्षीय लड़की को घर में बंधक बना लिया गया। इसके बाद हल्के अहिरवार, गोपाल पटेल, प्रमेंद्र पटेल और राजेश अहिरवार ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये था पूरा मामला

इस मामले में एक महिला ममता अहिरवार ने भी आरोपियों का साथ दिया। इस दौरान कथित तौर पर एक महिला ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। वहीं लड़की के घरवाले उसे इधर उधर खोजने लगे।

सूत्रों ने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद रात्रि में आरोपी लड़की को सुनसान इलाके में छोड़कर भाग निकले। परिजनों को वह देर रात बेहाेशी की स्थिति में मिली। परिजन उसे एंबूलेंस की मदद से देवरी अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिजनों ने आरोप लगाया कि लेकिन वहां उसे तत्काल इलाज की सुविधा नहीं मिल सकी। सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंची और फिर पुलिस के साथ चिकित्सा विभाग भी सक्रिय हुआ। फिलहाल पीड़ित लड़की को देवरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कराया गया मामला दर्ज 

गौरझामर थाना पुलिस ने आज सुबह आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं के अलावा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने भी देवरी पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। देर शाम पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस बीच लड़की को इलाज के लिए देवरी अस्पताल में रखा गया। शाम को उसे घर वापस भेज दिया गया।