Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Live:लखीमपुर 8-0 से क्लीनस्विप करती नजर आ रही है भाजपा एक बजे तक की स्थिति

Lakhimpur/Dev Srivastava: बीती दो विधान सभा में एक-एक सीट पर रहने वाली भाजपा इस बार जिले में एक नंबर पर पहुंच गई। विपक्षी दलों को 8-0 से क्लीनस्विप कर दिया। बड़ी जीत के साथ ही जहां विपक्षी खेमों में मायूसी नजर आई वहीं भाजपा कार्यालय पर एक साथ होली और दीपावली मनाई गई। भाजपा नेताओं ने समर्थन के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
DSC_0113
सात चरणों में चुनाव खत्म होने के बाद आखिरकार परिणाम की घड़ी आ ही गई। शुक्रवार की शाम तक सभी दलों के नेताओं के दिल नतीजों को लेकर जोर-जोर से धड़क रहे थे। होता भी क्यों न आखिरकार मोदी की आंधी, अखिलेश का काम और मायावती का दलित-मुस्लिम प्रेम दांव पर जो लगा था। सुबह काउंटिंग शुरू होते ही जिले की आठों विधानसभाओं पर भाजपा बढ़त पर दिखाई दी। जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए वैसे-वैसे मतों का फासला भी बढ़ता गया। दोपहर 1:00 बजे तक कोई परिणाम तो सामने नहीं आया लेकिन बढ़तों ने यह साबित कर दिया कि भाजपा की पांच सीटें पक्की हो गई हैं। पलिया से हरविंदर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी, श्रीनगर से मंजू त्यागी, निघासन से पटेल राम कुमार वर्मा, मोहम्मदी से लोकेंद्र प्रताप सिंह व गोला से अरविंद गिरि की जीत सुनिश्चित हो गई थी। लखीमपुर से योगेश व कस्ता से सौरभ सिंह सोनू करीब आठ से दस हजार के वोट का फासला बनाए हुए थे। खीरी में यदि सबसे जबरदस्त टक्कर दिख रही थी तो वह थी धौरहरा सीट। यहां भाजपा के बाला प्रसाद अवस्थी व समाजवादी पार्टी के यशपाल चौधरी के बीच कांटे की टक्कर दिखी। वोटों का अंतर महज चार हजार वोट का था।
अब तक के चुनाव में अहम बात यह रही कि तीन सीटों को छोड़कर कहीं भी कोई विपक्षी टक्कर देने की हालत में नहीं था। भाजपा के बाद सपा ही दूसरे नंबर पर थी। वहीं जिले में तीन सीटें जीतने वाली बसपा हर जगह तीन नंबर पर थी और कहीं से भी जीत तो दूर दूसरे नंबर पर तक पहुंचने की स्थिति में नहीं नजर आ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.