Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखीमपुर में पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के पति को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एएसपी खीरी घनश्याम चौरसिया द्वारा पत्रकारों को दी गई।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव लालपुर मजरा भूलनपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र राजाराम की पत्नी प्रीति देवी (23) का शव 8 मार्च 2019 लीलाकुआं गांव के पास एक गन्ने के खेत में मिला था। मामले में पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की थी। जांच में पुलिस को प्रीति के पति पर शक हुआ। पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो यह साफ हो गया कि मृतका का पति ही हत्यारा है। जिसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अरुण कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में काम करता है और यहां उसकी पत्नी रहती है। जिसके कई अन्य लोगों से नाजायज संबंध थे। अपनी पत्नी के अमर्यादित आचरण से परेशान होकर वह 18 फरवरी 2019 को गाजियाबाद से सीतापुर आया। वहीं से फोन कर अपनी पत्नी प्रीति को फरधानथाना क्षेत्र के गांव लीलाकुआं बुलाया। लीलाकुआं-ओयल मार्ग पर एक गन्ने के खेत में ले जाकर गले व मुंह को दुपट्टे से कसने के बाद बांके से गर्दन पर कई प्रहार कर उसे मार डाला और खेत में छोड़कर अपने गांव चला गया। जहां कुछ देर रुकने के बाद वह पुनः सीतापुर से दिल्ली अपने काम पर चला गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद किया है। जिसके बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।