Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए किन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के हैं विदेशी बॉयफ्रेंड

एंटरटेनमेंट डेस्क|

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के बीच अफेयर को लेकर काफी चर्चा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के कमेंट भी उनके अफेयर की खबरों की सच साबित कर रहे हैं।

हालांकि इस बात की पुष्टि दोनों की तरफ से नहीं हुई है| आईये अब आपको बता दें ऐसी कुछ और एक्ट्रेसेज के बारे में जिनके अफेयर के विदेशी ब्वॉयफ्रेंड से रहे हैं|
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी एक विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम माथीस बोए और वह डेनमार्क से हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर चुकीं हैैं। उन्होंने लंबे समय तक हॉलीवुड डायरेक्टर निकोलस लेफर्टी को डेट किया। इस बात को उन्होंने मीडिया के सामने भी स्वीकारा था। बाद में खबरें आयीं कि साल 2012 में  कंगना और निकोलस लेफर्टी का ब्रेकअप हो गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और कमल हसन की बेटी श्रुति हासन भी इन दिनों लंदन के एक्टर माइकल कॉर्सेल को डेट कर रही हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी इस रिश्ते के बारे में खुलकर नहीं बताया|

इलियाना डिक्रूज भी एक विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम एंड्रयूज़ नीबोन हैं।वह ऑस्ट्रेलियन से हैं और एक फोटोग्राफर हैं। बीच में खबरें यह भी थी कि इलियाना ने चोरी छिपे नीबोन से शादी कर ली है।

मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर चुकी हैं। यह बात शायद कम लोगों को ही पता हो कि टीवी शो एक खिलाड़ी,एक हसीना के दौरान सुष्मिता सेन और पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के बीच नजदीकियां बढ़ी गई थी। यह दोनों इस शो को हॉस्ट करते थे।

अमृता अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भले ही अब बिजनेसमैन शकिल लदाक से शादी कर ली हो, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान मूल के इंग्लैंड के खिलाड़ी उस्मान अफजल को डेट किया था। बताया जाता है अमृता और उस्मान करीब चार साल तक एक-दूसरे के  साथ रिश्ते में रहे थे।

लेख साभार:tvabhishek (news dog)