Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए किस दिन है दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा लक्ष्मी देंगी दर्शन …

5 दिन्म्नाया जाने वाले वाला दिवाली का पर्व पूरे भारत को रौशन करने के साथ हर किसी के मन में एक उत्साह भी भर जाता है… ऐसा माना जाता है भगवान राम रावण का वध करके अपने घर अयोध्या वापस आये थे जिसकी ख़ुशी में सभी अयोध्या वासियों ने पूरी अयोध्या दीपों से प्रज्वलित कर दी थी…

दीवाली को कई नामों से भी जाना जाता है जैसे प्रकाशोत्सव, दीपोत्सव रोशनी की रात इत्यादि। इस पर्व पर लोग तक़रीबन 5000 करोड़ के पटाखें खरीदते है और खुशियां मनाते है तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

साल 2018 की दीवाली 7 नवम्बर को पूरे भारतवर्ष तथा कई बाहरी देशों में भी मनाई जाएगी जिसको लेकर घरों में साफ़-सफाई की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आज हम आपको दीवाली 2018  का शुभ मुहूर्त बताएँगे कि इस दीवाली 2018 का शुभ मुहूर्त कितने बजे है और लक्ष्मी जी पूजा कैसे की जानी चाहिए।

दीवाली 2018 में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि इस वर्ष की दीवाली 7 नवम्बर को अखण्ड भारत में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाएगी जिसका शुभ लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 17:57 से 19:53 है। जबकि इस बार प्रदोष काल 17:27 बजे से 20:06 बजे तक रहेगा। तो वृषभ काल का आरम्भ 17:57 बजे होगा और समाप्ति 19:53 बजे होगी।

दीवाली जो हर साल अमावस्या को ही मनाई जाती है और इस बार अमावस्य का आरम्भ 22:27 (06 नवम्बर) को होगा और इसका असर 21:31 बजे (07 नवंबर) तक रहेगा। इस प्रकार लक्ष्मी जी की पूजा अगर इसी समय और विधि विधान के अनुसार की जाती है तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

दीवाली और लक्ष्मी पूजा

धन की देवी लक्ष्मी जी की इस पर्व पर रात में पूजा की जाती है इस कारण इस रात को बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में सुख-समृद्धि बने रहे और मां लक्ष्मी स्थिर रहें इसके लिये दिनभर लक्ष्मी जी का उपवास रखना काफी अच्छा माना जाता है।