Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केरल तबाही: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया बॉलीवुड, इन कलाकारों ने दी इतनी बड़ी रकम!

मुंबई: केरल में भयंकर बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने राज्य में  ऐतिहासिक त्रासदी मचाई है। बाढ़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस बीच बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड आगे आया है। बॉलीवुड के किंग खाना यानी शाहरुख और शंहशाह अमिताभ बच्चन ने पीड़ितों की सहायता के लिए योगदान दिया है। तो देश सेवा को हमेश तत्पर रहने वाले अक्षय कुमार समेत दुलकर रहमान, जैकलिन फर्नाडिस ने भी योगदान दिया है। वहीं इन कलाकारों ने अन्य राज्यों से भी केरल की मदद को कहा है।

अमिताभ ने ट्वीट करत हुए लिखा, “केरल में लगातार बारिश के चलते मची तबाही भयावह है। सैकड़ों और हजारों बहन-भाई बेहद तकलीफ में हैं। हमें केरल के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जितना योगदान कर सकते हैं, उतना करना चाहिए। मैंने किया है। आपको भी जरूर करनी चाहिए।”

वहीं शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच काम कर रहे एक राहत समूह को 21 लाख रुपये डोनेट किया है।

वहीं देश सेवा को हमेशा तत्पर रहने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने केरल की मदद के लिए फिल्म निमार्ता प्रियदर्शन और अपना का चेक पहले ही मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष को सौंपा है।

इस बाबत प्रियदर्शन ने लिखा, “आइए, एकजुट होकर केरल को दोबारा पटरी पर लेकर आएं। कोई राजनीति नहीं, कोई धर्म नहीं सिर्फ मानवता। आइए, केरल को बचाने के लिए एकजुट हो जाएं।”

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज़ ने केरल बाढ़ राहत कार्यक्रम के लिए काम कर रहे एनजीओ हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया को पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, “केरल में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर मैं बहुत आहत हूं। मेरी संवेदना पाड़ितों के साथ है। मैंने हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया के जरिए दान देने का फैसला किया है।”

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी लोगों से केरल की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। वहीं ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुट्टी ने विद्या बालन, सोनम कपूर और आलिया भट्ट जैसे सभी हस्तियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने केरल की मदद में योगदान दिया है।