Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्नाटक: कैबिनेट में जगह न मिलने से कांग्रेस के दो मंत्री नाराज, दी पार्टी छोड़ने की धमकी

कर्नाटक के एचडी कुमारस्वामी सरकार के कैबिनेट विस्तार में जगह न मिलने से नाराज दो मंत्रियों ने पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दे दी है। शनिवार को हुए कैबिनेट विस्तार में आठ मंत्रियों को शामिल किया गया जबकी दो मंत्री कांग्रेस के रमेश जारकीहोली और निर्दलीय विधायक आर शंकर को मंत्रीमंडल से बाहर कर दिया गया है जिससे ये दोनो मंत्री नाराज हो गए हैं।

इनके अलावा रामलिंगा रेड्डी के सहित कई समर्थकों ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और धरने पर बैठ गए हैं। उधर, कांग्रेस में पड़ रही फूट को भारतीय जनता पार्टी अपने फायदे के रुप में देख रही है। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक भाजपा के दिग्गज नेता सदानंद गौड़ा ने कांग्रेस के विद्रोही नेताओं का स्वागत किया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के विद्रोही नेताओं का दिल खोल कर स्वागत करती है। इस खबर से कांग्रेस में भी हड़कंप मच गया है और कर्नाटक का सियासी पारा भी काफी गरमा गया है।

कैबिनेट में जगह न मिलने से नाराज कांग्रेस के नेता जारकीहोली ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि वह किसी भी समय पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस के और विधायक भी इस्तीफा देने वाले हैं तो इसपर उन्होंने कहा कि मै संख्या तो नहीं बताउंगा उसके लिए आपको एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस्तीफे के बारे में पिछले तीन महीने से सोच रहा हूं और आज मुझे पार्टी ने खुद इस्तीफा देना का बहाना दे दिया है। मेरा अगला कदम जो भी हो वह राज्य और देश की हित के लिए ही होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीमंत पाटिल सहित कांग्रेस के एक और विधायक भी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं उनके अलावा इस सूची में एक एमलएसी का भी नाम शामिल है। इससे पहले बेंगलुरु में पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और डेप्युटी चीफ मिनिस्टर जी परमेश्वर पर आरोप लगाया था की इन्होंने उनको कैबिनेट से दूर रखा था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को हुई कैबिनेट विस्तार में कुल आठ मंत्रियों को जगह दी है, इन नए मंत्रियों में सतीश जारकिहोली, एमबी पाटिल, सीएम शिवल्ली, ई तुकाराम, एमटीबी नागराज, पीटी परमेश्वर नाइक, रहीम खान और आरबी थिम्मरपुर को शामिल किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शुक्रवार की रात पार्टी को विस्तार की मंजूरी दे दी थी।