Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करीना ने किया खुलासा, कर रहे हैं दूसरे बच्चे की प्लानिंग

मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर के घर जब से नन्हें नवाब तैमूर ने जन्म लिया है, सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सैफ-करीना जब भी तैमूर को लेकर कहीं बाहर निकलते हैं, कैमरे में उनकी तस्वीरों को कैद करने के लिए हुजूम उमड़ पड़ता है। लेकिन अब तैमूर की इस पॉपुलैरिटी में जल्द ही हिस्से दार आ सकता है।

जी हां…! करीना कपूरा खान ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा है कि वह दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही है। दरअसल, करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ कोमल नहाटा के शो Starry Nights 2.Oh! में मेहमान बनी। इस चैट शो के दौरान करीना कपूर ने खुलासा किया कि वो तैमूर के बाद दूसरे बच्चे कि प्लानिंग कर रहीं हैं।

जब करीना से इस बारे में सवाल किये गए तो उन्होंने बोला, की हम तैमुर के बाद दुसरे बच्चे कि प्लानिंग ज़रूर कर रहें हैं पर वो 2साल बाद होगा। तभी अमृता अरोरा बोलीं, ‘‘मैंने करीना से कह दिया है जब वो प्रेग्नेंट होने का फैसला करें तो मुझे बता दें. क्योकि मैं भारत छोड़ के चली जाउंगी’’।

करीना ने तैमूर को 20 दिसंबर 2016 को जन्म दिया था, और जन्म के बाद से ही तैमुर सबके फेवरेट बन गए हैं , तैमुर ने अपनी शार्प फीचर्स से सबका दिल जीत लिया।