Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कपिल शर्मा का बढ़ा कद, World Book Of Record London में हुए शामिल

मुंबई। हास्य कलाकार कपिल शर्मा का नाम ऐसे टीवी सितारों में शामिल किया जाता है। जिन्होंने बेहद कम समय में एक अच्छा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’के जरिए पूरे भारत को हंसाने का काम किया है। यही वजह है कि वह लगातार एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल करते  जा रहे हैं। वहीं एक बार फिर से कपिल शर्मा के लिए खुशी की खबर सामने आई है।

दरअसल, फैन्स के दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा अब भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कॉमेडियन की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जो कि एक रिकॉर्ड है। इसके लिए हाल ही में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने कपिल शर्मा को भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कॉमेडियन के रूप में सम्मानित किया है। हालांकि कपिल शर्मा की इस उपलब्धि का राज उन्होंने नहीं बल्कि उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने खोला है।

गिन्नी ने उनकी उपलब्धि से जुड़ी यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जैसे ही गिन्नी ने कपिल की इस उपलब्धि को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, तो बधाई देने वालों की लाइन लग गई। बताते चलें कि कपिल शर्मा शो भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है।

वहीं अब कपिल शर्मा भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कॉमेडियन भी बन गए हैं। इस शो की पुरानी जान नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी भी शो में जल्द ही हो सकती है। हालांकि वर्तमान में उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ले रखी है लेकिन एक बार फिर से सिद्धू को वापस लाने की मांग हो रही है।