Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

J&k: बटालिक सेक्टर में बर्फ में दबे पांच भारतीय जवान, 3 जवान शहीद

avalanches_58e70f02c692dलद्दाख : जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख से एक दुखद घटना सामने आ रही है. यहाँ गुरुवार को हुए हिमस्खलन में एक सैन्य चौकी बर्फ में धंस गई. इस प्राकृतिक आपदा में भारतीय सेना के पांच जवान बर्फ के नीचे दब गए. इनमे से 2 जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 3 जवान शहीद हो गए.

इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांडर ने बताया कि अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई.

इस मलबे में पांच जवान नीचे दब गए, जिसमे से 2 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 3 सैनिकों के शव मिले हैं. हालांकि बाद में उसके बाद भी सेना ने बचाव अभियान जारी रखा, जिसके बड़ा एक जवान को बचाया लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published.