Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

J&K: आतंकियों के खौफ से 7 पुलिसकर्मियों ने छोड़ी नौकरी, जारी किया वीडियो

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां से शुक्रवार सुबह 4 लोगों को अगवा कर लिया था। इसके बाद 3 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। इन पुलिसकर्मियों पूरे सम्मान के श्रद्धांजली दी गई है। पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद स्थानीय पुलिसकर्मियों में आतंकियों का डर बैठ गया है। इसी खौफ के चलते कुछ पुलिसकर्मियों ने एक वीडियो जारी कर नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है।
बता दें शोपियां जिले के कापरान गांव में आतंकवादियों ने कॉन्स्टेबल फिरदौस अहमद कुचे, कुलदीप सिंह और निसार अहमद धोबी के घरों में घुसकर बंदूक की नोक पर उनको अगवा कर लिया था। इसके अलावा, आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी के भाई फयाज अहमद भट्ट का भी अपहरण किया था। आतंकियों ने अगवा किए गए पुलिसकर्मी के भाई फयाज अहमद भट्ट को तो रिहा कर दिया, लेकिन अन्य तीन की हत्या कर दी।
इस घटना के बाद सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस ने मिलकर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। बता दें कि पिछले काफी समय से आतंकी सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बना रहे हैं। साथ  ही जवानों पर लगातार दबाव बना रहे हैं कि वो नौकरी छोड़ दें।