Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

क्या अपनी विवादित हरकतों के चलते पार्टी से बाहर किये जायेंगे बीजेपी के ये विधायक ?

राजनीति|

अपनी विवादस्पद हरकतों के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक कुंवर प्रताप सिंह चैंपियन क्या एक बार फिर क्या  अपनी हरकतों के चलते पार्टी से बाहर किये जायेंगे ? 

आपको बता दें हाथों में बंदूक और तमंचा लहरा कर नाचने का वीडियो वायरल होने के कारण एक बार फिर विवादों में हैं. ख़बरों की मानें तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संसद भवन में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से इस दिशा में तत्काल कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बुधवार को इस मामले को अध्यक्ष अमित शाह के संज्ञान में लाया। बलूनी ने चैंपियन की कई अन्य करतूतों केबारे में शाह को अवगत कराया। इसके बाद संसद भवन में ही शाह ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और बलूनी के साथ चर्चा की। इस दौरान पूरे मामले की शाह ने विस्तृत जानकारी ली।

उन्हें बताया गया कि विधायक बनने के बाद से ही चैंपियन लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी पत्नी  के लिए टिकट मांग रहे चैंपियन ने वर्तमान मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को प्रवासी पक्षी बताया था। इसी बैठक में शाह ने चैंपियन को पार्टी से निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

विधायक चैंपियन की असली मुश्किलें पार्टी से निष्काषण के बाद शुरू होगी। वायरल वीडियो की जांच होगी। इस दौरान पता लगाया जाएगा कि जिस बंदूक  और तमंचे को लहराते हुए विधायक ने नृत्य किया था वह लाइसेंसी है या  नहीं।

इसके अलावा उनके द्वारा सरकारी संपत्ति पर नियम विरुद्ध कब्जा करने की भी जांच होगी। दरअसल शाह ने निष्कासन का आदेश देने के साथ ही उनसे जुड़े मामलों की जांच केभी आदेश दिए हैं।

पहले भी हो चुके हैं निलंबित

आपको बता दें चैंपियन इसके पहले भी एक मीडियाकर्मी के ऊपर हाथ उठाने के चलते अनुशासनहीनता के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर चुकी है।

वायरल वीडियो:साभार वन इंडिया