Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अन्तरराष्ट्रीय पहलवान का फांसी पर लटका मिला शव, मुख्यमंत्री योगी कर चुके सम्मानित

 

 

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को पहलवान का शव भाजपा मीडिया प्रभारी के कमरे में फांसी पर लटका मिला। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अन्तरराष्ट्रीय पहलवानी का गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुका है।

ठाकुरगंज के सर्फ़राजगंज क्षेत्र में रहने वाली रूखसाना नकवी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अवध क्षेत्र की मीडिया प्रभारी है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके आवास पर अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरदोई के बालामऊ निवासी रेशम सिंह (26) का शव फांसी पर लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मामले की जांच की। उन्होंने पुलिस को बताया रेशम सिंह इन दिनों उनके साथ पार्टी की सदस्यता करवा रहा था। शनिवार की रात करीब दस बजे वह अपने साथी वारिस गाजी के साथ घर आया था। रेशम की तबीयत खराब थी। वह आराम करने की बात कहकर कमरे में चला गया।

रविवार सुबह जब दरवाजा खटाखटाया तो भीतर से नहीं खुला। शक होने पर जब बाहर से दरवाजा खोला गया तो देखा कि रेशम सिंह का शव चादर के सहारे फांसी के फंदे से पंखे में लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

दारोगा विनय मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि रेशम सिंह अविवाहित था, जो नेशनल लेवल का कुस्ती का खिलाड़ी था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसे अन्तरराष्ट्री पहलवान गोल्ड मेडल से सम्मानित कर चुके हैं। शव को पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उनके द्वारा अगर कोई तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जायेगी। जांच की जा रही है।