Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

निजी चार्टर प्लेन हुआ क्रैश, 8 यात्रियों की हुई मौत…जिन्दा बचा सिर्फ 12 साल का बच्चा …

बीते कल में जहाँ इंडोनेशिया के एक  चार्टर प्लेन के गायब होने की खबरें मिली थी वहीँ दूसरी तरफ आज एक भीषण विमान दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गयी है। आपको बता दें, इस हादसे में सिर्फ एक 12 साल का बच्चा ही जिन्दा बच पाया है।

इस निजी चार्टर कंपनी डिमोनिम के इस विमान ने शनिवार को हवाई यातायात नियंत्रण के साथ संपर्क खो दिया था। इस विमान का मलबा रविवार सुबह ओक्सिबिल के पहाड़ी इलाके के जंगलों में मिला।

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि अभी विमान क्रैश होने की वजह साफ नहीं हो पायी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति द्वारा की जा रही है। 

सवार थे 8 यात्री और 2 पायलेट 

इस विमान में सात यात्री और दो चालक दल के लोग सवार थे। जिस जगह यह घटना हुई थी उसके नजदीकी इलाकों में रहने वाले लोगों ने बताया कि  दुर्घटना से पहले जोरदार विस्फोट की आवाज आयी थी। बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर पहुंचे में दो घंटे का वक्त लगा। सुबह तड़के तक शवों की खोजबीन का कार्य जारी रहा।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में हजारों छोटे द्वीप हैं जिन पर आने-जाने के लिए भारी एयर ट्रैफिक रहता है। अगस्त 2015 में इंडोनेशियाई में ही वाहक त्रिगाना द्वारा संचालित एक वाणिज्यिक यात्री विमान खराब मौसम के कारण पापुआ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सभी 54 लोगों की मौत हो गई थी।