Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी जवान को गोली से उड़ाया

img_20161021114706

जम्मू -जम्मू कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार को पकिस्तान की तरफ से फिर से सीजफायर तोड़ने की घटना सामने आई है।हीरानगर की बोबिया पोस्ट पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। BSF ने पाकिस्तानी रेंजर्स के एक जवान को मार गिराया है। इसमें एक बीएसएफ का जवान घायल हो गया है|

Image result for सेना
अब तक 33 बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन
 सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से अब तक 33 बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है। गुरुवार को ही सीजफायर तोड़े जाने के आरोप को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया था। इसपर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशश के बाद गोलीबारी की गई थी।
हमारा जवान घायल
बुधवार को भी सीजफायर के उल्लंघन में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था। इससे पहले रविवार को ऐसी ही घटना में भारतीय जवान सुधीश कुमार शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की तरफ से भारत को उकसाने के लिए लगाता संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।
घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। इसी घुसपैठ से भारत का ध्यान हटाने के लिए गोलीबारी की जाती है। उड़ी आर्मी कैंप पर 18 सितंबर को किए गए आतंकी हमले में 19 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद 29 सितंबर को LoC में सर्जिकल स्ट्राइक करके कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। भारतीय सेना की कार्रवाई में कई आतंकी और उनके मददगार मारे गए थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.