Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत लाया जाएगा गुलशन कुमार का हत्यारा

Image result for gulshan kumarभारत में टीवी के पितामह गुलशन कुमार का हत्यारा भारत लाया जाएगा। बांग्लादेश उसे भारत को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। खबरों के मुताबिक गुलशन कुमार के हत्यारे रऊफ को बांग्लादेश भारत को सौंपेगा। इससे पहले खबर आई थी कि गुलशन कुमार की हत्या का दोषी अब्दुल रउफ दाऊद मर्चेंट ढाका सेंट्रल जेल से रिहा हो गया है। अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के सहयोगी मर्चेंट को नकली बांग्लादेशी पासपोर्ट रखने के आरोप 2009 में गिरफ्तार किया गया था।

ढाका सेंट्रल जेल से वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि रविवार शाम 4.30 बजे वह जेल से बाहर आया। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या उसे भारत को सौंप दिया जाएगा। मर्चेंट को बांग्लादेश में गिरफ्तार करने के बाद पहले गाजीपुर के काशिमपुर जेल में रखा गया। फिर उसे नवंबर 2014 से ढाका सेंट्रल जेल में रखा गया।
भारत में मर्चेंट को गुलशन कुमार की हत्या के आरोप में अप्रैल 2002 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। मुंबई में 12 अगस्त 1997 को कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल पर रिहा होने के बाद मर्चेंट अप्रैल 2009 में बांग्लादेश भाग गया था। 2013 से भारत उसके जल्द प्रत्यर्पण के लिए जोर दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.