Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

IIT गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियां ऐसे करती हैं एन्जॉय

गर्ल्स हॉस्टल कॉलेज कैंपस का एक ऐसा स्पॉट जिसे देखते ही लड़कों के मन में पहला सवाल आता है कि लड़कियां आखिर हॉस्टल में पढ़ाई के अलावा करती क्या हैं? चलिए बताते हैं कि लडकियां हॉस्टल में क्या करती हैं। वे भी पढ़ाई के साथ लड़कों की तरह बिंदास लाइफ जीती हैं। इस बात को वायरल हो रहे एक वीडियो में भी देखा जा सकता है। 

img_20160906093922

‘डांस वीडियो’ ने इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया है। इसे अबतक 4 लाख 67 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो आईआईटी दिल्ली के कैलाश गर्ल्स हॉस्टल का बताया जा रहा है। वीडियो के साथ जो विवरण है उसके मुताबिक लड़कियों ने इसे खुद शूट किया है। वीडियो का नाम रखा गया है- ‘क्योंकि सीनियर भी कभी फच्चे थे।’ दरअसल दिल्ली के कॉलेज में फ्रेशर्स को ‘फच्चा’ ही कहा जाता है। वीडियो में लड़कियां डब्लू.डब्लू.ई के रेसलर जॉन सीना के एंट्री सॉन्ग में एक-दूसरे पर रेसलिंग के मूव आजमाती नजर आ रही हैं। इसमें गर्ल्स हॉस्टल लड़कियों का मेकअप सेशन भी दिखाया गया है। वहीं, उनकी पिलो फाइट्स भी नजर आती है। इसके अलावा उन्हें नाचते-गाते भी देखा गया है। पढ़ाई के अलावा लड़कियां हॉस्टल में किस तरह एन्जॉय करती हैं इसे फोटोज और वीडियो में देखा जा सकता है।
 
देखें वीडियो:

Leave a Reply

Your email address will not be published.