Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एमपी में हमारे विधायक को मंत्री नहीं बनाया ‘मैं इसके लिए कांग्रेस को धन्यवाद देता हूं’ अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इशारों इशारों में कांग्रेस पर तंज है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में सपा के विधायक को मंत्रीमंडल में शामिल न किए जाने पर अखिलेश ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने हमारे विधायक को मंत्री नहीं बनाया। मैं इसके लिए कांग्रेस को धन्यवाद देता हूं।

अखिलेश इस बयान के बाद से सपा और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने हमारे विधायक को मंत्री नहीं बनाया। मैं इसके लिए कांग्रेस को धन्यवाद देता हूं। इससे यूपी में गठबंधन का रास्ता साफ हो गया है। यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए गैर कांग्रेसी महागठबंधन बनेगा। अखिलेश यादव पहली बार समाजवादी पार्टी की नगर इकाई कार्यालय में आए थे।

पार्टी के नगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह जनवरी में तेलंगाना के सीएम से मुलाकात करने जाएंगे। हालांकि उनसे 25 या 26 दिसंबर को मिलने की बात हुई थी लेकिन मिल नहीं सका। विभिन्न राज्यों में छोटे दलों के गठबंधन को मजबूत करेंगे। अखिलेश ने यह भी कहा कि आने वाले समय में किस तरह का गठबंधन होगा, कौन-कौन साथ आएंगे। इसे लेकर विकल्प खुला हुआ है।

अखिलेश यादव ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर राजभवन पहले बड़ा सवाल उठाता था। अब राजभवन में भाजपा पदाधिकारियों की खातिरदारी हो रही है। खाना खिलाया जा रहा है। भाजपा ने इस प्रदेश की कानून व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया है।