Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

PERIOD का ब्लड कलर बताता है कितनी हेल्दी हैं आप…

मासिक धर्म या पीरियड्स महिलाओं की जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह महीने महिलाओं को कम से कम 6-7 दिनों तक परेशान करता है। इस दौरान पेट, कमर और पैरों में दर्द की वजह से कई लड़कियों का मूड खराब रहता है।

इन दिनों पीरियड्स के दौरान निकलने वाले ब्लड के रंग में भी परिवर्तन देखने को मिलते हैं। क्या आप जानती हैं कि पीरियड के रंग से कई प्रकार की बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है? अगर नहीं तो जरुर पढ़ें ये जानकारी… 

अगर पीरियड ब्लड का रंग गाढ़ा भूरा हो तो

Image result for अगर पीरियड ब्लड का रंग गाढ़ा भूरा हो तो

अगर आपके पीरियड ब्लड का रंग गाढ़ा भूरा है तो इसका मतलब है कि फ्लो हो रहा खून पुराना है. ये खून लंबे समय तक गर्भाशय में संग्रहित रहा होगा और फिर फ्लो हुआ. आमतौर पर गाढ़े भूरे रंग के ब्लड का फ्लो सुबह के समय ही होता है.

अगर पीरियड ब्लड का रंग लाल हो तो

Related image

लाल रंग के फ्लो का मतलब है कि ये खून नया बना और बहुत जल्दी ही उसका फ्लो हो गया. ये खून काफी हल्का होता है लेकिन दिन के समय जब फ्लो तेज होता है तभी लाल रंग का स्त्राव होता है.

अगर फ्लो हल्के लाल रंग का हो तो

Image result for अगर फ्लो हल्के लाल रंग का हो तो

अगर आपको हल्के लाल रंग का फ्लो हो रहा है तो इसका मतलब है कि आप स्वस्थ हैं. आमतौर पर पीरियड के दूसरे दिन ऐसा फ्लो होता है. विशेषज्ञों की मानें तो लंबी पीरियड साइकिल वालों में ही ऐसा फ्लो होता है जो बाद में कुछ गाढ़ा हो जाता है.

अगर आपका ब्लड फ्लो काला या गहरा हो तो

Image result for अगर आपका ब्लड फ्लो काला या गहरा हो तो

काले रंग का ब्लड फ्लो खतरे का संकेत है. हो सकता है कि आपके गर्भाशय में संक्रमण हो या फिर ये गर्भपात का भी सूचक हो सकता है. अगर आपको पीरियड्स के सभी दिनों में काले रंग का ब्लड फ्लो हो रहा हो तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें.

नारंगी रंग का ब्लड फ्लो हो तो 

Period Blood Mean? 2

जब खून, गर्भाशय के ऊपरी हिस्से के तरल के साथ मिलकर फ्लो होता है तो इसका रंग नारंगी होता है. पर इसे हल्के में लेना सही नहीं होगा. यह किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है.